फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वन विभाग ने कुकुड़ामाई क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 30 Mar 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के कुकुड़ामाई मंदिर परिसर में कूड़ा एकत्र करते वन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कुकुड़ामाई मंदिर के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। रेंजर श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में 12 सदस्यों की टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के जंगल में फैले कूड़े को एकत्र कर निस्तारित किया। रेंजर करायत ने बताया कि नवरात्र के दिनों में मंदिर में आए श्रद्धालु मंदिर के आसपास पानी की खाली बोतल, खाद्य सामग्री के रैपर आदि कूड़ा छोड़ गए थे। इनसे जंगल में आग लगने का खतरा था। जंगलों को आग से बचाने के लिए उन्होंने ग्रामीणों से भी सहयोग मांगा। इस दौरान बलवंत नेगी, भूपाल राम, कैलाश पांडेय, खीम सिंह, चंदन राम, कृष्णा, पूजा, सुमन, चंदन सिंह, मुन्ना, गोकुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें