खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी एके फुलोरिया ने गरुड़ बाजार में खाद्य वस्तुओं की दुकानों में छापे मारे। उन्होंने दीपावली में मिठाई और दुग्ध निर्मित खाद्य वस्तुओं की चेकिंग की। उन्होंने पैकेट बंद वस्तुओं में भी एक्सपायरी डेट पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। फुलोरिया ने मिठाई और दुग्ध निर्मित वस्तुओं को देखा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं होगा। एक्सपायरी डेट की वस्तुओं और बासी चीजों के मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मिठाई विक्रेताओं को हिदायत दी कि मिठाई का अधिक भंडारण नहीं करें, लोगों को ताजा मिठाई उपलब्ध कराने के लिए दैनिक आवश्यकता के अनुसार ही मिठाइयां बनाएं। उन्होंने खाद्य वस्तुओं के लाइसेंस दुकान के बाहर टांगने के निर्देश दिए।