फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भुरकुटी नाले पर दो करोड़ से होगा बाढ़ सुरक्षा कार्य

Sat, 23 Sep 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
 भुरकुटी नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य का शुभारंभ करते विधायक सुरेश गढि़या। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत के वार्ड एक में आवासीय भवन और उपजाऊ जमीन के लिए खतरा बने भुरकुटी नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू हो गया है। नाले के दोनों और दो करोड़ रुपये की लागत से 1032 मीटर की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इससे 300 से अधिक की आबादी को मानसून काल में मंडराने वाले बाढ़ के खतरे से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने विधिवत भूमि पूजन कर बाढ़ सुरक्षा कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नाला उफान पर आने से लोगों के लिए खतरा बढ़ रहा था। सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और जल्द ही बाढ़ सुरक्षा का काम पूरा करा लिया जाएगा।

कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के ईई जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि नाले से 35 आवासीय, दो सरकारी, एक व्यावसायिक भवन, नगरीय पेयजल योजना का पंप और 13.50 हेक्टेयर उपजाऊ जमीन खतरे की जद में आ गई थी। बाढ़ सुरक्षा के तहत नदी के दोनों छोर पर 516-516 मीटर की दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर विक्रम सिंह शाही, सुरेश कांडपाल, चंपा देवी, हरीश कोरंगा, तनुज तिरुवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें