कपकोट में फ्लैग मार्च निकालते आईटीबीपी और पुलिस के जवान। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। विधानसभा चुनाव को लेकर कपकोट और भराड़ी में पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च किया। क्षेत्रवासियों से बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस और आईटीबीपी की टीम ने कपकोट बाजार, भराड़ी बाजार, पुल बाजार, ब्लॉक सहित पूरे नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान टीम ने लोगों को आदर्श आचार संहिता, धारा 144 सीआरपीसी और कोविड गाइलाइन के नियमों का पालन करने को कहा।