राजकीय महाविद्यालय कांडा में 23 के स्थान पर 18 प्राध्यापक तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा में 23 के स्थान पर 18 प्राध्यापक तैनात हैं। महाविद्यालय में 18 स्थायी प्राध्यापक और पांच संविदा प्राध्यापक तैनात है। विज्ञान संकाय में स्वीकृत पदों के अनुसार छह प्राध्यापकों की तैनाती है। कला संकाय में 10 स्थायी और पांच संविदा प्राध्यापक तैनात हैं। वाणिज्य विषय में स्वीकृति के अनुसार दो प्राध्यापक तैनात हैं। कॉलेज को एनसीसी यूनिट की दरकार है। महाविद्यालय में 217 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संवाद
इनसेट
प्राध्यापकों की तैनाती की स्थिति-
विषय- स्वीकृत पद - तैनात - संविदा में तैनात
हिंदी - 02 - 01 - 01
समाजशास्त्र - 02 - 01 - 01
मानवविज्ञान - 01 - 0 - 01
अर्थशास्त्र - 01 - 0 - 01
भूगोल - 01 - 0 - 01
इनसेट
कच्ची सड़क से हो रही दिक्कत
कांडा। कांडा महाविद्यालय के लिए बनी करीब दो किमी लंबी सड़क में से 800 मीटर हिस्सा कच्चा है। इससे वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। संवाद
कोट
रिक्त प्राध्यापकों के पद पर संविदा में तैनाती होने से शिक्षण व्यवस्था सुचारु ढंग से चल रही है। विज्ञान संकाय का ब्लॉक स्वीकृत है। बैडमिंटन कोर्ट और एनसीसी यूनिट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।- डॉ. मधुलिका पाठक प्राचार्य कांडा महाविद्यालय
12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद