फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शामा और काफलीगैर के पांच परिवारों के विस्थापन को मिली स्वीकृति

Wed, 02 Jul 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शामा और काफलीगैर तहसील क्षेत्र के पांच परिवारों के विस्थापन का रास्ता साफ हो गया है। डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनके विस्थापन को मंजूरी प्रदान की गई। मंगलवार को हुई बैठक में शामा के लोहारकुड़ा तोक के दो और काफलीगैर के कठानी के तीन परिवारों के विस्थापन को स्वीकृति मिली। डीएम भटगांई ने बताया कि इससे पूर्व 77 परिवारों को विस्थापित किया जा चुका है। इनमें बैकौड़ी से पांच, खारबगड़ से एक, गापानी से तीन, कुंवारी के 54 और सेरी गांव के नौ परिवार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आपदा के कारण किसी भी परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े। सभी प्रभावितों को सम्मानपूर्वक पुनर्वासित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें