फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरमघर रेंज के धपोली और भद्रकाली के जंगलों में धधकी आग

Sat, 31 May 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर थमते ही जंगलों में आग लगने लगी है। धपोली और भद्रकाली के जंगलों में आग लगने से क्षेत्र में धुंआ फैल गया। आग से वन संपदा को भी नुकसान हुआ है। शनिवार को जिले में दिन भर तेज धूप रही जिसके चलते जिले के भद्रकाली और धपोली के जंगलों में आग लग गई। क्षेत्र के ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम पहुंच गई थी। आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें