फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पौड़ी बैंड और मजियाखेत के पास के जंगल में लगी आग

Fri, 10 Mar 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पौड़ी बैंड के समीप जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में जंगलों के जलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पौड़ी बैंड और मजियाखेत के पास के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

फायर सीजन के बाद से जिला मुख्यालय समेत गरुड़, कपकोट, काफलीगैर तहसील में वनाग्नि की कई घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक वनाग्नि की पांच घटनाएं हुई हैं और 2.3 हेक्टेयर वन भूमि आग की चपेट में आई है। इस दौरान 6900 रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग की कई छिटपुट घटनाएं भी हो चुकी हैं।
पौड़ी बैंड के पास दोपहर बाद आग लगी। आग मोटर मार्ग तक फैलने लगी। जजी के पास के जंगल मेें भी आग लग गई। आग मजियाखेत से होकर गुजर रही सड़क से जंगल तक फैल गई। इस कारण वन संपदा को नुकसान हुआ। क्षेत्र में धुंआ फैलने से लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि पौड़ी बैंड और मजियाखेत वन पंचायत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दोनों जगहों के लिए विभाग की टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीमों ने आग पर काबू कर लिया है। विभाग जंगलों को जलाने वालों पर भी नजर बनाए है। आग लगाते जो पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें