बागेश्वर के अमसरकोट क्षेत्र के जंगल में लगी आग। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फायर सीजन की शुरुआत होने के साथ जिले में जंगलों के जलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार रात अमसरकोट क्षेत्र के जंगल में आग लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
अमसरकोट और चामी गांव से सटे जंगलों में रात के समय आग लग गई। हवा के झोंकों और सूखी घास की मदद से आग तेजी से फैलने लगी। आग से पेड़ए पौधे जलने लगे। क्षेत्र के लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग बहुत तेज नहीं थी। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू कर लिया था। उन्होंने बताया कि विभाग ने वनों को बचाने के लिए पूरी तैयारी की है। लोगों से आग लगने की सूचना जल्द देने की अपील की जा रही है ताकि जंगलों को नुकसान से बचाया जा सके। संवाद