बागेश्वर। कपकोट में आवासीय मकानों के पास आग लगने से सूखी घास के तीन लुट्टे (ढेर) जल गए। दमकल विभाग और पुलिस टीम की तत्परता से आग आसपास के इलाके में फैलने से बच गई।
रविवार दोपहर 1:20 बजे कपकोट के एसबीआई शाखा के पास रहने वाली पुष्पा बिष्ट पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र बिष्ट के घास के लुट्टों में अचानक आग लग गई। घास के तीन लुट्टे आग की चपेट में आ गए। पास में गोशाला में एक गाय और बछिया थी। पड़ोसी दीपक उपाध्याय ने घास में आग लगी देखी तो उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को जानकारी दी। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने में जुटे रहे। आग पर काबू वालों में पुलिस 112 के हेड कांस्टेबल जीवन गिरि, हेड कांस्टेबल पूरन राम, पीआरडी जवान नवीन मेहता, फायर सर्विस के स्टेशन इंचार्ज शत्रुघ्न सिंह, चालक पवन कुमार, फायर मैन चंद्रशेखर आर्य, हयात सिंह, स्थानीय नागरिक नवीन उपाध्यक्ष, प्रकाश कांडपाल, हरेंद्र बिष्ट, दीपक कोरंगा आदि शामिल थे। सभासद तनुज तिरुवा ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित महिला को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
बागेश्वर में कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में लगी आग
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में रविवार शाम करीब सात बजे कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में अचानक आग गई गई। आग से आसपास के इलाके में धुंआ फैल गया। हालांकि आग उतनी नहीं फैली। थोड़ी देर में आग मंद हो गई। लोगों के सहयोग से कुछ समय बाद आग बुझ गई। संवाद