बागेश्वर। चामी-क्वैराली के जंगल में सोमवार को आग लग गई। आग से वनस्पति को खासा नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की टीम जिला मुख्यालय से लगभग 10 किमी वाहन और पांच किमी पैदल चलने के बाद जंगल में पहुंची। आग को नियंत्रित किया। इधर, वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने कहा कि अराजक तत्व जंगल में आग लगा रहे हैं। अराजक तत्वों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है। संवाद