फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अराजकतत्वों ने लगाई कार और बोलेरो में आग

Mon, 26 May 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ के चनोली गांव में अराजकततत्वों इस तरह कार को जला दिया। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ के चनोली गांव में अराजकत तत्वों ने एक बोलेरो वाहन और कार को आग लगा दी। वाहन स्वामियों ने इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। चनोली गांव के पास सड़क किनारे खड़ी कार संख्या यूके02टीए 2052 और बोलेरो वाहन संख्या यूके02टीए 1781 में अज्ञात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। आग को देखते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसआई विवेक भट्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बताया कि वाहन आशु सिंह और मोहन सिंह के हैं। उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें