फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर, धरमघर और गढ़खेत के जंगलों में आग

Fri, 05 Apr 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के अड़ौली के जंगल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
वन विभाग और दमकल विभाग की टीम ने किया आग पर काबू, आग से वातावरण में फैलने लगा धुआं
विज्ञापन

बागेश्वर। तापमान में बढ़ोतरी के साथ जिले में जंगलों के जलने की रफ्तार भी तेज हो गई है। जिला मुख्यालय समेत धरमघर और गढ़खेत रेंज के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है।
जिला मुख्यालय के समीप अड़ौली के जंगल में बृहस्पतिवार की रात को आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए जंगल के बड़े भूभाग को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने मिनी प्रेशर वाटर टेंडर और हरी टहनियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। आधे घंटे से अधिक देर की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस मौके पर एलएफएम गणेश चंद्र, नवीन चंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, धरमघर रेंज के उपराड़ा में आग लगने से आधा हेक्टेयर जंगल में सूखी घास, पिरुल समेत अन्य वन संपदा जलकर खाक हो गई। गढ़खेत रेंज के वज्यूला में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में आग से नुकसान हुआ। दोनों रेंज क्षेत्र में तैनात वन विभाग कर्मचारियों ने आग को काबू कर अधिक नुकसान होने से बचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें