कपकोट वैली पब्लिक स्कूल में हुई अंत्याक्षरी प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत करते प्रह्लाद को?
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। बालसभा के तहत कपकोट वैली पब्लिक स्कूल में शनिवार को हुई अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में अग्नि हाउस ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कविता, भजन, कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के माध्यम से बच्चों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में अग्नि हाउस, पृथ्वी हाउस, आकाश हाउस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मनोज खोलिया ने बताया कि बच्चों के मानसिक, बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। विद्यालय के प्रबंधक प्रह्लाद कोश्यारी ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर तारा मेहता, आनंद कठायत, प्रमोद पांडे, नीलम पपोला, रुचिका कोश्यारी, भागीरथी ऐठानी आदि थे। ब्यूरो