गरुड़ के लखमार में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गरुड़ के लखमार रियूनी के पास लकड़ी के ढेर और झाड़ियों में लगी आग के आबादी की ओर बढ़ने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना शुक्रवार शाम की है। शुक्रवार को अग्निशमन विभाग को ग्राम लखमार रियूनी के पास आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी डूंगर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई। आग नंदन सिंह पुत्र दीवान सिंह के घर के पास झाड़ियों और लकड़ी के ढेर में लगी थी। आग मकान की ओर बढ़ रही थी। अग्निशमन की टीम ने मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार कर आग को बुझाया। आग बुझाने वाली टीम में मनोज बिष्ट, जीवन कांडपाल, हेम चंद्र पांडे, कैलाश सिंह, विपिन कुमार शामिल थे।