फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: विभाग बना रहा था वनाग्नि सुरक्षा योजना, जल रहा था जंगल

विज्ञापन
बागेश्वर में बाजार के समीप की नीलेश्वर पहाड़ी में लगी आग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एक ओर वन विभाग में फायर सीजन में जंगलों को बचाने की योजना पर मंथन हो रहा था, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय में नीलेश्वर की पहाड़ी आग से धधकने लगी। बाजार के समीप लगी आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आनन-फानन में पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वन विभाग में आगामी फायर सीजन के दौरान जंगलों को आग से बचाने के लिए तैयारियां चल रही थी। एक ओर अधिकारी-कर्मचारी जंगलों को बचाने के लिए किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा कर रहे थे, वहीं नीलेश्वर की पहाड़ी को किसी ने आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पहाड़ी का बड़ा भाग आग की चपेट में आ गया। आग तेजी से फैलते आबादी के करीब तक पहुंच गई। आसपास के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने आग लगाई थी। सूचना मिलते ही तत्काल टीम के साथ मौके पर गए और आग को बुझा दिया गया है। कहा कि जंगल जलाने वालों पर विभाग नजर रखेगा। जो जंगल जलाते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें