फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अराजक तत्वों ने अड़ोली के जंगल में लगाई आग

Sat, 10 Feb 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के अड़ोली में सड़क किनारे से जंगल तक लगी आग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दमकल और वन विभाग ने किया आग पर काबू, आग से वन संपदा को हुआ काफी नुकसान
विज्ञापन

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से सटे अड़ौली गांव के जंगल को अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। तेजी से फैली आग की चपेट में आकर वन पंचायत और रिजर्व वन का बड़ा हिस्से में वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर के समय अराजक तत्वों ने अड़ौली के वन पंचायत में आग लगा दी। जंगल जलता देखकर सरपंच पूरन सिंह रावल मौके पर गए और हरी टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग काफी तेज हो चुकी थी। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया और दमकल व वन विभाग को भी सूचित किया। वन विभाग और फायर सर्विस के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सरपंच रावल ने बताया कि अराजक तत्वों ने सड़क से जंगल की तरफ कई स्थानों से आग लगा दी थी। आग तेजी से फैलने लगी और वन पंचायत में मानसून काल में लगाए सैकड़ों पौधे जल गए। आग वन पंचायत की सीमा पार करते हुए रिजर्व वन तक पहुंच गई। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें