फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आठ दिन बाद भी जांच के लिए नहीं भेजा जा सका विसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। किराये के घर में तीन बच्चों और मां की सड़ी-गली लाश मिलने के आठ दिन बाद भी मृत्यु के कारण का पता नहीं चल सका। इनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम करने वाले जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर के पैनल ने मृतकों का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया। इसे जांच के लिए रुद्रपुर की प्रयोगशाला में भेजा जाना है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने के कारण विसरा जांच के लिए रुद्रपुर नहीं भेजे जा सके हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव के मकान से किरायेदार के परिजनों के चार शव 16 मार्च को मिले थे। जिला अस्पताल की मोर्चरी में 17 मार्च को इनका पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. राहुल मिश्रा थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट 18 मार्च को मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिला अस्पताल प्रबंधन चार दिन पहले ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार होने की सूचना दे चुका है। इसके पुलिस का कहना है कि आठ दिन बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं मिल सकी जबकि अमूमन 48 घंटे के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल जाती है। मौत के कारणों को जानना पुलिस के लिए भी बेहद अहम है। इसी आधार पर पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मांगपत्र भी दिया जा चुका
बागेश्वर। कोतवाली प्रभारी खष्टी बिष्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने के कारण मृतकों का विसरा कोतवाली में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला में नहीं भेजा जा सकता। जिला अस्पताल प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए पत्र भी लिखा जा चुका है। घटना के जांच अधिकारी कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन




जिला अस्पताल प्रबंधन ने जोशीगांव घटना के चारों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बृहस्पतिवार को तैयार होने की जानकारी दी है। रिपोर्ट 48 घंटे में तैयार हो जाती है। इतना समय नहीं लगना चाहिए था। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में शुक्रवार को संपर्क नहीं किया। - डॉ. दुर्गा प्रसाद जोशी, सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें