फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के लोगों को जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा जल्द मिलने वाली है। अस्पताल के विस्तारीकरण के काम के साथ सीटी स्कैन सेंटर भी अस्तित्व में आ जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कायाकल्प के लिए 20 करोड़ रुपये मिले हैं। इस महीने के मध्य तक अस्पताल के विस्तारीकरण का काम शुरू हो जाएगा। सितंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व बैंक ने वर्ष 2021 में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय चंदन राम दास की पहल पर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर किए थे। जिला अस्पताल में पर्याप्त जगह न होने के कारण सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का मामला लटका रहा। विश्व बैंक की टीम की सहमति पर जिला अस्पताल के पुराने एक्सरे कक्ष में सीटी स्कैन सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा का कहना है कि बारिश ने बाधा नहीं डाली तो सितंबर तक अस्पताल का विस्तारीकरण का काम पूरा हो जाएगा। सीटी स्कैन मशीन स्थापित हो जाएगी।
चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के लोगों को भी होगा लाभ
बागेश्वर। बागेश्वर जिला अस्पताल में लगने वाली सीटी स्कैन मशीन का लाभ बागेश्वर जिले के लोगों के अलावा जिले की सीमा से सटे गढ़वाल के चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी मिलेगा। इन तीनों जिलों के सीमावर्ती इलाकों के लोग बागेश्वर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें