गरुड़ (बागेश्वर)। परमार्थ सेवा समिति गांवों में जाकर कई साल से लोगों को आंखों की देखभाल के लिए प्रेरित कर रही है। यह समिति हैड़ाखान चिकित्सालय रानीखेत में 2,678 वृद्धों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए प्रेरित कर चुकी है।
व्यापार संघ गरुड़ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र चंद्र जोशी ने वर्ष 2008 में समाजसेवा शुरू की। तब उन्होंने परमार्थ सेवा समिति नाम से एक समिति बनाई। इसके अधिकतर सदस्य बुजुर्ग हैं। इनमें दयाल गिरि गोस्वामी, हरीश चंद्र जोशी, शंभू तिवारी, जीत सिंह नेगी आदि शामिल हैं। इस समिति ने हैड़ाखान ट्रस्ट रानीखेत से संपर्क किया। ट्रस्ट की प्रबंध कमेटी ने उन्हें गरुड़ आकर सेवा का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष जोशी ने बताया कि हैड़ाखान ट्रस्ट के सहयोग से समिति राम मंदिर धर्मशाला गरुड़ में 16,309 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच करा चुकी है।