फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना-पूर्व सैनिकों की भी ली जाएगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना से निपटने के लिए पूर्व सैनिकों की भी मदद ली जाएगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने इसके लिए पूर्व सैनिकों से सहमति मांगी है। सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए पूर्व सैनिकों से सहयोग मांगा है। इसके तहत 50 वर्ष से कम उम्र वाले पूर्व सैनिक स्वेच्छा से ऐसे संकट के समय अपना योगदान दे सकते हैं। ऐसे किसी भी ट्रेड के इच्छुक और पात्र पूर्व सैनिक अपना नंबर, रैंक, नाम, ट्रेड, पता, मोबाइल नंबर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दे दें। सेवा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें