फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में आवश्यक सामान की दुकानें ही खुलीं

विज्ञापन
बागेश्वर बाजार में झुंड में खड़े लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में सोमवार को आवश्यक सामान की दुकानों के अतिरिक्त अन्य दुकानें नहीं खुलीं। सुबह कुछ व्यवसायियों ने गारमेंट्स आदि की दुकानें खोली थीं, लेकिन प्रशासन द्वारा आवश्यक सामान की दुकान ही खुलने का एनाउंस कराने के बाद ये दुकानें भी बंद कर दी गईं। शुक्रवार को बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा सामान खरीदने के लिए घरों से अधिक संख्या में लोग निकले। राशन, सब्जी, कापी-किताब, पंखे आदि की खरीदारी की। बाजार में निकले लोग सोशल डिस्टेंस बनाने के प्रति गंभीर नहीं दिखे। दुकानों में लोग झुंड के रूप में खड़े दिखाई दिए। नगरीय क्षेत्र में अन्य सामान की दुकान भी सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलने की सूचना पर कुछ व्यापारियों ने गारमेंट्स, फोटोस्टेट आदि की दुकानें सुबह खोली थीं लेकिन बाद में बंद कर दी गई। पुलिस ने बाकायदा एनाउंस किया कि केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। इसके बाद ये दुकानें भी बंद हो गई। दुकानें खोलने को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें