फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर लें : सामान्य प्रेक्षक

Wed, 03 Apr 2024 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय कैंपस में लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते सामान्य और प
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस सत्यप्रकाश और पुलिस प्रेक्षक वरिष्ठ आईपीएस शिव कुमार वर्मा ने मंगलवार को बागेश्वर पहुंचकर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया।

सामान्य प्रेक्षक सत्यप्रकाश ने जिला सभागार में निर्वाचन में लगे अधिकारियों की बैठक लेते हुए मतदान बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान पार्टियों के सरकारी भवन में ही आवास खाने की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के साथ ही दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट, संचार, वाहन व्यवस्था, उड़नदस्ते, सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, स्वीप, दिव्यांग मतदाताओं के बारे में जानकारी हासिल की। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि जिले के दूरस्थ पोलिंग बूथ पर मशीन के खराब होने पर बैकअप के रूप में रिजर्व मशीन रखी जाए ताकि मतदान प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक पुलिस शिव कुमार वर्मा ने निर्वाचन को पारदर्शिता और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नियम से अधिक धन का परिवहन करने और अवैध शराब लाने-ले जाने पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित छापे मारने के निर्देश दिए। चुनाव के सफल संपादन के लिए पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेटवर्क विहीन पोलिंग बूथ पर वायरलेस, सेटेलाइट फोन, वाकीटॉकी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि जिले में 51 शेडो एरिया चिह्नित किए गए हैं, जहां नेटवर्क नहीं है। उन सभी जगहों के लिए सेटेलाइट फोन, वायरलेस की व्यवस्था कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि जिले में पर्याप्त ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 724 बैलेट यूनिट, 724 कंट्रोल यूनिट और 724 वीवीपैट उपलब्ध हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 5 जोनल और 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाएं गए हैं। 191 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों में शौचालय बना दिए गए हैं। पानी, बिजली की व्यवस्था कर ली गई है। जिले में 381 पोलिंग बूथ है। 218175 मतदाता हैं। इनमें 2600 दिव्यांग मतदाता हैं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल, नोडल कार्मिक/सीडीओ आरसी तिवारी, एआरओ बागेश्वर मोनिका, एआरओ कपकोट अनुराग आर्य, नोडल एमसीसी जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया

बागेश्वर। सामान्य प्रेक्षक सत्यप्रकाश और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने बीडी पांडे डिग्री कालेज में लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। कहा कि स्ट्रांग रूम की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी से निगरानी रखने के लिए पर्याप्त कैमरे लगाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें