फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो से आठ घंटे तक बाधित रही बिजली

Wed, 08 May 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मंगलवार सुबह से बिलौना समेत सातअन्य क्षेत्रों की बिजली दो से आठ घंटे तक बाधित रही। बिजली बाधित होने के कारण दैनिक कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब सात बजे समण मंदिर के समीप स्थिति ट्रांसफार्मर में बंदरों के झूलने से बिजली का तार पोल से टकराकर टूट गया। तार टूटने से बिलौना, मेहनरबूंगा, पुलिस लाइन, विकास भवन, कलक्ट्रेट, सीएमओ कार्यालय, पौड़ीधार, पशु अस्पताल की बिजली सुबह सात से नौ बजे तक बाधित रही। दो घंटे बाद सात क्षेत्रों की बिजली सुचारु कर दी गई थी, लेकिन बिलौना क्षेत्र की बिजली पूरे आठ घंटे सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक बाधित रही। बिजली सुचारु होने पर लोगाें ने चैन की सांस ली।
यूपीसीएल उप खंड अधिकारी आनंद खोलिया ने बताया कि समण मंदिर के समीप ट्रांसफार्मर का तार टूटने से बिजली बधित हुुई थी। समस्या का दो घंटे के भीतर समाधान कर बिजली सुचारु कर दी गई थी। बिलौना क्षेत्र की बिजली लाइन में फाल्ट ठीक करने में समय लग गया। बिलौना क्षेत्र की भी बिजली सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें