फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ की 40 गांवों की बिजली लाइन जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। ऊर्जा निगम बिजली लाइन की मजबूती और फॉल्ट कम करने के लिए गरुड़ ब्लॉक के 40 गांवों में बिजली लाइन के जीर्णोद्धार का कार्य कर रहा है। गरुड़ ब्लॉक के 40 गांवों में 23.70 लाख रुपये की लागत से बिजली लाइन जीर्णोद्धार का कार्य पुरड़ा गांव से शुरू हो गया है। शुक्रवार को मन्यूड़ा गांव में केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद कुलाऊं, ऐराड़ी, नौघर स्टेट, सेलकुना, सिमार, मटेना, जिनखोला, सीर, बंड, चेत्रपाल, थैलासीम, थापल, बिनखोली, झालामली आदि गांव में कार्य किया जाएगा। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया है कि गरुड़ क्षेत्र के 40 गांव की मौजूदा बिजली लाइन के जीर्णोद्धार का अनुमोदन सरकार से मिला है। यह कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें 10 किमी थ्री फेस केबल और 21 किमी लंबी सिंगल फेस केबल लगाई जाएगी। संबंधित गांवों में रोजाना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें