बागेश्वर। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की प्रभागीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी की देखरेख में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठित की गई। विनोद चंद्र खोलिया प्रभागीय अध्यक्ष और कुमुद कांडपाल मंत्री चुने गए। देवकी नंदन जोशी को प्रभागीय उपाध्यक्ष, मनोज सिंह और राजेंद्र सिंह परिहार को संयुक्त मंत्री, उमेश उपाध्याय को संगठन मंत्री, गोविंद सिंह बिष्ट को संचार मंत्री और महेंद्र सिंह खड़ाई को कोषाध्यक्ष चुना गया।