फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का आरोप; कहा- करंट लगने से गई जान

Sat, 26 Sep 2026 04:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिले के कांडा तहसील क्षेत्र के मलसूना गांव सौक्योड़ा तोक में लक्ष्मण सिंह राठौर (66) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बागेश्वर जिले के कांडा तहसील क्षेत्र के मलसूना गांव सौक्योड़ा तोक में लक्ष्मण सिंह राठौर (66) पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया है। सूचना पर पहुंची कमेड़ीदेवी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतक की पत्नी हेमा राठौर ने बताया कि उनके पति कई दिनों से आंगन में लगे विद्युत पोल और पास के नल में करंट लीक होने की बात कह रहे थे। मृतक के पुत्र उमेद राठौर (32) ने विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ढिलाई के कारण उनके पिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान सुरेंद्र राठौर ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की पैरवी की है।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति बंद कराकर टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। जांच के दौरान विद्युत पोल में करंट लीकेज की पुष्टि नहीं हुई है। करंट पोल से लगा, घर की वायरिंग से या किसी अन्य माध्यम से, इसकी गहन जांच की जा रही है। जेई ने मौके पर जाकर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला विद्युत सुरक्षा विभाग को सौंपा जाएगा जहां से विस्तृत जांच की जाएगी। -सुरेंद्र सिंह भंडारी, एसडीओ, विद्युत विभाग

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें