कपकोट (बागेश्वर)। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक और सांसद प्रतिनिधि दयाल सिंह ऐठानी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ऐठानी ने कहा कि आकाश सारस्वत द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ ही व्यसनमुक्त समाज के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य औरों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह कपकोटी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।