फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अर्थशास्त्र की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 35 छात्र-छात्राएं

Mon, 10 Mar 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा जारी है। सोमवार को इंटरमीडिएट के 35 परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा छोड़ी। परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। हाईस्कूल के व्यापारिक तत्व विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 28 विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा के लिए 1,730 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों में 1,695 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि जिला और ब्लाॅक स्तर पर गठित टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। किसी भी केंद्र से नकल होने की कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें