फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा में पारंपरिक चांचरी का जमा रंग, जूलियट की टीम रही विजेता

विज्ञापन
बागेश्वर के देवी महोत्सव में चांचरी प्रतियोगिता की प्रस्तुति। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव में शाम से रात तक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा समिति की ओर से चतुर्थ नवरात्र की रात पारंपरिक चांचरी गायन प्रतियोगिता कराई गई। पांच टीमों ने भागीदारी की। जूलियट ग्रुप की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पंडाल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने चांचरी गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतिभागियों ने भगवती भवानी मैया.., लौंडा शेरूवा, शेरुवा सुरयाला, छोरी लछिमा, लछिमा रुपसा..., एल लछिमा गैल गेवाड़ा.. आदि चांचरी प्रस्तुत की। दीवान सिंह कोश्यारी, जगदीश दफौटी, जगदीश नारायण, प्रकाश चौबे की ओर से प्रस्तुत हुड़के की थाप पर प्रत्येक ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक चांचरी प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता के निर्णायक गोपाल बोरा और सरिता जोशी थे। जय गोल्ज्यू और बुरांश के फूल ग्रुप की टीम दूसरे नंबर पर रहे। भागीरथी ग्रुप को तीसरा और हरज्यू ग्रुप को चौथा स्थान मिला। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य उमेश साह ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमों को कमेटी की ओर से नवमी के दिन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें