फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपों में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता जांचते डीएसओ। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्ति विभाग ने कांडा मार्ग के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। डीजल और पेट्रोल की जांच की गई। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) मनोज कुमार बर्मन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएसओ ने पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता की जांच को सही पाया। उन्होंने पंपों में फायर, लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा किट, शौचालय और हवा आदि सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। कहा कि अगर किसी पंप में पेट्रोल और डीजल में मिलावट पाई गई तो पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहां पर पूर्ति निरीक्षक जीबी पांडेय, रवींद्र बिष्ट, परिवंद नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें