फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के दौरान बैजनाथ झील में डूबा युवक, बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बैजनाथ झील के किनारे शुक्रवार को नहाने गया युवक अचानक झील में डूबने लगा। साथी युवकों ने उसे सकुशल झील से बाहर निकाल लिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत में सुधार है। गरुड़ के छत्यानी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (32) पुत्र नारायण सिंह शुक्रवार को अपने साथियों के साथ बैजनाथ के समीप झील में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह असंतुलित होकर झील में डूबने लगा। साथ में मौजूद युवकों ने किसी तरह से उसे पानी से बाहर निकाला। तब तक वह बेहोश चुका था। साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें