फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिचला दानपुर के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट

Tue, 26 Mar 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। लीती-रिठकुला पेयजल योजना से चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्र के पांच से अधिक गांवों की करीब पांच हजार की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। लीती-रिठकुला पेयजल योजना से शामा, पन्याली, भनार, नामतीचेटाबगड़, सीरी आदि गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। विगत शुक्रवार से पेयजल योजना से आपूर्ति ठप है। पेयजल किल्लत के कारण ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंप से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है। शामा के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शामा बाजार समेत आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत बढ़ गई है। होली के त्योहार के दौरान भी लोगों को पेयजल जुटाने के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। बाजार में एकमात्र हैंडपंप से लोग पानी जुटा रहे हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में नौले-धारों से पानी जुटाना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग को सूचित करने के बाद भी आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इधर, जल निगम के ईई वीके रवि ने बताया कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें