फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कुंती नाले की डीपीआर एक सप्ताह के भीतर शासन को भेजने के निर्देश

Mon, 30 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने मंडलसेरा और कठायतबाड़ा के जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों का किया भ्रमण
विज्ञापन

बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने मंडलसेरा और कठायतबाड़ा के जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुंती गधेरे के पानी की निकासी के लिए नाली का प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर शासन को भेजने के निर्देश दिए। सोमवार को डीएम ने कठायतबाड़ा नाले की स्थिति का जायजा लेते हुए नाले की तत्काल सफाई कर उसमें अवरुद्ध मलबे को हटाने, जल निकासी के प्रभावी प्रबंधन हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडलसेरा क्षेत्र स्थित कुंती गधेरे का निरीक्षण करते हुए लोगों से बातचीत की। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय को एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता से नाली के निर्माण की डीपीआर शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहां पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें