फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पति ने दर्ज कराया था पत्नी को ले जाने का केस

Tue, 27 Jun 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में सड़क हादसे में मारी गई सीरी गांव निवासी महिला के पति ने हादसे में मारे गए व्यक्ति के खिलाफ सोमवार शाम पुलिस को पत्नी को भगा ले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी कि हादसे में दोनों के मारे जाने की खबर आ गई।
विज्ञापन

कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि सीरी गांव निवासी प्रकाश चंद्र सिंह ने सोमवार शाम थाने में तहरीर दी। इसमें सीरी गांव निवासी खुशाल सिंह (41) पर अपनी पत्नी यमुना देवी (26) को ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मंगलवार सुबह दोनों के मसूरीकांठा-होकरा सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली। मृतक खुशाल सिंह हल्द्वानी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। वह वहीं के रेशमबाग के बाद कुसुमखेड़ा हरिपुर नायक में रहता था। रविवार को ही वह सीरी गांव पहुंचा था और रविवार रात वह यमुना को लेकर गांव से चला गया था।
ग्रामीणों के अनुसार खुशाल सिंह के दो बड़े बच्चे हैं जबकि यमुना की एक छोटी बेटी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह से ही हर किसी जुबां पर होकरा हादसा छाया रहा। सोशल मीडिया में इस मामले को लेकर पोस्ट की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें