फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मेहनरबुंगा स्कूल के बच्चों को कराया भोजन

Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए अपने बच्चे के मुंडन पर प्राइमरी स्कूल मेहनरबूंगा में सभी बच्चों को भोजन कराया। उन्होंने कहा कि जिस किसी अधिकारी के घर में कोई शुभ कार्य होता है तो जिला स्तरीय अधिकारी जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ब्लॉक स्तर पर किसी स्कूल को चयनित कर बच्चों को अपनी ओर से एक दिन अच्छा भोजन कराएंगे। डीएम ने सपरिवार स्कूल में जाकर स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी लेते हुए बताया कि स्कूल में 27 बच्चे पढ़ते हैं। दो अध्यापक कार्यरत हैं। वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, डीईओ आकाश सारस्वत, प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट, सहायक अध्यापिका दीप्ति पांडे आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें