फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कीवी, ट्राउट मछली उत्पादन को सराहा

विज्ञापन
बागेश्वर के लीती में कीवी के बागान में काश्तकारों के साथ डीएम रीना जोशी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने शामा-लीती क्षेत्र का भ्रमण कर कीवी, ट्राउट मछली उत्पादन का जायजा लिया। उन्होंने काश्तकारों की मेहनत की सराहना करते हुए बड़े स्तर पर बागवानी, मत्स्य पालन करने के लिए प्रोस्ताहित किया।
विज्ञापन

डीएम ने भूमियाल देवता प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति लीती रिठकुला में ट्राउट मछली उत्पादन का निरीक्षण किया। समिति की अध्यक्ष मोहनी देवी, सचिव दरबान सिंह ने बताया कि समिति में 12 परिवार कलस्टर के रूप में ट्राउट मछली पालन कर रहे हैं।
डीएम ने लीती में प्रगतिशील काश्तकार हरीश चंद्र सिंह कोरंगा के कीवी उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने शामा के प्रगतिशील किसान भवान सिंह के पॉलीहाउस का निरीक्षण किया। ग्राम्या के कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर के निरीक्षण के दौरान संस्थाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कोरंगा, कोषाध्यक्ष धना कोरंगा ने बताया कि ग्रोथ सेंटर से 8 गांवों के 44 समूह जुडे़ हैं। वहां पर एसडीएम मोनिका, सीवीओ डॉ. आर चंद्रा, तहसीलदार पूजा शर्मा शामिल थे। इधर, डीएम ने शामा में राजकीय भेड़ प्रजनन फॉर्म का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें