फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को समय से पूरा करें : डीएम

Thu, 20 Apr 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सीएम की घोषणाओं के कार्यों को गंभीरता और प्राथमिकता से लेकर कार्यों में गति लाने और योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर नियमित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की जा रही है। अधिकारी घोषणा में उपलब्ध राशि के कार्यों को समयावधि में पूरा करें। जिन घोषणाओं के जिला स्तर से आगणन भेजे जाने हैं, उन्हें तत्काल भेजने के निर्देश दिए।
जिले में 119 कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल हैं। 87 घोषणा प्रस्तावों में स्वीकृति प्राप्त करते हुए धन आवंटन हुआ है। 46 कार्य पूरे हो चुके हैं और बाकी कार्य 41 प्रगति पर हैं। 31 घोषणा प्रस्ताव शासन और विभागाध्यक्ष स्तर पर लंबित हैं। एक घोषणा का प्रस्ताव जिला स्तर पर लंबित है। बैठक में सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, डीडीओ संगीता आर्या, सीईओ जीएस सौन, ईई पेयजल वीके रवि, सिंचाई केके जोशी, लघु डाल विमल सुंठा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 20 बीजीएस 07 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें