बागेश्वर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने बड़े बकाएदारों से सख्ती से राजस्व की वसूली करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने रेगूलर और राजस्व पुलिस अधिकारियों को समनए नोटिसए वारंट की व्यक्तिगत तामीली करने के निर्देश दिए हैं ताकि लंबित वादों के निस्तारण में तेजी आ सके।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ की बैठक में डीएम ने कानून व्यवस्थाए राजस्व वसूलीए वाद निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को वादों का त्वरित निस्तारण करनेए पुराने वादों में जल्द डेट लगाकर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने आडिट आपत्तिए सूचना अधिकारए चरित्र सत्यापन, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्व परिषद शासन, न्यायालय के संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत समय पर कार्य संपादित करने के लिए अधिकारी व्यक्तिगत ध्यान दें ताकि आम नागरिकों को सेवाओं का समुचित लाभ मिल सके।
एडीएम सीएस इमलाल ने बताया कि अब तक 88.26 प्रतिशत राजस्व वसूली हुई है। डीएम ने कहा कि शत प्रतिशत वसूली होनी चाहिए। डीएम ने रिवर ड्रेजिंग अब तक न होने पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर नीलामी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भूमि के सर्किल रेट निर्धारित हो चुके हैं।