फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुस्तकालय में 50 युवाओं के बैठने के लिए बनेगा फेब्रीकेटेड हाल

Tue, 21 Feb 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण करते डीएम अनुराधा पाल। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को पुस्तकालय भवन की ऊपरी मंजिल में 50 पाठकों के बैठने के लिए फ्रेब्रीकेटेड हाल का निर्माण कराने के आगणन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं के पठन-पाठन के लिए पुस्तकालय में शिक्षाप्रद, रुचिकर पुस्तकों के साथ प्रतियोगी पुस्तकें होनी चाहिए। उन्होंने पुस्तकालय में प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुस्तकालयाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि लाइब्रेरी के दोनों मंजिलों में 50-50 पाठकों के बैठने की व्यवस्था है। उनके पठन-पाठन के लिए विभिन्न विषयों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं। युवा पाठकों ने नई पुस्तकों के लिए सूची उपलब्ध कराई हैं। पुस्तकालय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुलता है और पाठकों के लिए आजीवन सदस्यता शुल्क 200 रुपये रखा गया है। डीएम ने युवाओं से मिली पुस्तकों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। पुस्तकालय की दीवार को सही ढंग से साफ करने और ज्ञानवर्धक नक्शे और चार्ट लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर आरडब्ल्यूडी के ईई रमेश चंद्रा, सहायक अभियंता सुनील दताल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें