बागेश्वर। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुराधा पाल ने बुधवार को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में कहीं भारी, कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए डीएम ने जिले के कक्षा एक से 12 तक के शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। संवाद