बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट स्थिति वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न देने, सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न करने और तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, बीजेपी के प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस के गोविंद गिरि, तहसीलदार दलीप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली, धनी राम टम्टा आदि रहे।