फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कहा- एक हफ्ते के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करें

Wed, 11 Sep 2024 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

डीएम आशीष भटगांई ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में गंदगी और अभिलेखों के अव्यवस्थित रखरखाव पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डीएम आशीष भटगांई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम आशीष भटगांई ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में गंदगी और अभिलेखों के अव्यवस्थित रखरखाव पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बुधवार सुबह साढ़े दस बजे डीएम भटगांई विकास भवन में स्थित कई विभागों में गए। इस दौरान कार्यालयों में साफ-सफाई, दस्तावेजों, अभिलेखों और पत्रावलियों का उचित रखरखाव नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यालयों में सफाई का उचित प्रबंध करने, अग्निशमन उपकरणों की समय-समय पर जांच करने, अभिलेखों और पत्रवलियों का ब्योरा आलमारी में रखकर बाहर से उसके संबंध में जानकारी चस्पा करने, आलमारियों से बाहर रखी अव्यवस्थित सामग्रियों को तत्काल हटाने, खराब और निष्प्रयोज्य सामग्रियों और पत्रवलियों को नियमानुसार विनिष्टीकरण करने, कार्यालय में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar News: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ली बैठक, कहा- पेयजल और सड़क विहीन न रहे कोई भी गांव

इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, पीडी शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें