फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी, सार्वजनिक संपत्ति से हटाया जाएगा चिह्नित अतिक्रमण

विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नवागत डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि बागेश्वर नगर की पहचान धार्मिक पर्यटन की रही है। नगर को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति पर चिह्नित अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता होगा। प्रत्येक सोमवार को कलक्ट्रेट में सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दरबार लगाकर समस्या सुनी जाएंगी। रोस्टर बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पाल जिला मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। पोर्टल बनाकर जनता की समस्याओं का ऑनलाइन हल किया जाएगा। जनता दरबार में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समस्या सुनी जाएंगी।
नगर की नदियों से होने वाले अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। डीएम ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2018 में पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा की है। पिंडारी ग्लेशियर के साथ ही सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि विकास को गति देने के लिए वह अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगी। सभी विभाग जिले के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे। जिले में खड़िया उद्योग की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बाबा बागनाथ से लिया आशीर्वाद
बागेश्वर। नवनियुक्त डीएम अनुराधा पाल ने सोमवार को भगवान बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनसे विभिन्न संगठनों के लोगों ने मुलाकात की। बाद में डीएम ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें