बागेश्वर में विधायक को ज्ञापन देते डीएलएड प्रशिक्षित। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने विधायक चंदन राम दास के माध्यम से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को ज्ञापन भेजकर जल्द नियुक्ति करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा विभाग भर्ती प्रक्रिया में काफी समय लगा रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा। उन्होंने बीएड महासंघ और एनआईओएस पर विभाग को भ्रमित कर भर्ती प्रक्रिया को रोकने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर भर्ती प्रक्रिया को रोका गया तो डीएलएड संघ पुरजोर विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में उपेंद्र मेहता, हेमंत लोवियाल, शुभम साह, देवेंद्र कोरंगा, नरेंद्र कार्की आदि थे।