बागेश्वर में नियुक्ति की मांग को लेकर कैंडल जलाते डीएलएड प्रशिक्षित। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने बुधवार को देर सायं नुमाईश खेत मैदान में कैंडल जलाकर सरकार से डीएलएड प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 650 अभ्यर्थियों ने प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए दिसंबर 2019 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से दो वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सरकार 4000 से अधिक रिक्त पद होने के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर रही है। कार्यक्रम में उपेंद्र मेहता, शुभम साह, सुंदर आर्या, हेमंत लोबियाल, मुकेश बोरा आदि मौजूद थे। संवाद