द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दीपावली को लेकर क्षेत्रवासियों में असमंजस बनी रही। दीपावली दो दिन मनाई गई। कुछ लोगों ने सोमवार को ही महालक्ष्मी पूजन किया तो ज्यादातर लोगों ने मंगवार को ही महालक्ष्मी का पूजन किया। मंगलवार को बाजारों में भीड़-भाड़ भी देखी गई। लोगों ने अपने घरों को सजाने और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न प्रकार का सामान खरीदा। खरीदारों ने फूल, झालर, पूजा सामग्री, मिठाई, खील और खिलौने जैसी वस्तुएं खरीदीं। कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।