बागेश्वर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में मरीज का बीपी नापती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजें
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मौसम में आई तब्दीली के साथ ही लोग वायरल बुखार की चपेट में आने लगे हैं। रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे।
रविवार को अस्पताल में ओपीडी नहीं होती है। अमूमन रविवार को अस्पतालों में सन्नाटा पसरा रहता है लेकिन इस रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। लोग वायरल बुखार, कमर दर्द, सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। दोपहर बाद तक अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। डॉ. साक्षी ने बताया कि अधिकांश लोग वायरल बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को मौसम को देखते हुए उबला पानी पीने की सलाह दी। बासी भोजन न करने को कहा।