फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पॉश मशीन और गैस चूल्हे बांटे

विज्ञापन
बागेश्वर में सस्ता गल्ला विक्रेता को ई पॉस मशीन सौंपते विधायक और डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वन नेशन वन कार्ड के तहत ई-पॉश मशीन और राज्य उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे बांटे गए। जिला पूर्ति विभाग के सौजन्य से विधायक चंदन राम दास और डीएम विनीत कुमार ने 13 सस्ता गल्ला विक्रेताओं को ई-पॉश मशीन दी गई। उज्ज्वला गैस योजना के तहत 10 पात्र लाभार्थियों को गैस चूल्हे बांटे गए। इस मौके पर कुछ लोगों को राशनकार्ड भी वितरित किए गए। डीएम ने कहा कि ई-पॉश मशीन से राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने उक्त योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहां एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, पूर्ति निरीक्षक गोविंद बल्लभ पांडे, परवींद्र नेगी, राजेश कुमार, गिरिजा शंकर गंगवार, दिवाकर पांडे, कमल रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें