कपकोट के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से सवाल पूछते निदेशक प्रारंभिक शिक्षा
कपकोट/बागेश्वर। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने कपकोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के साथ कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कपकोट के आदर्श विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना कर अन्य स्कूलों से प्रेरणा लेने के लिए कहा।
सोमवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट पहुंचे निदेशक ने विद्यार्थियों से बातचीत की। उनका शैक्षिक ज्ञान जांचा। विद्यार्थियों से कई सवाल पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु ही शिष्य की नैय्या पार लगा सकते हैं। विद्यार्थी मेहनत और लगन से लक्ष्य को साथ लेकर शिक्षा हासिल करें तो मुकाम पाने में कठिनाई नहीं होगी। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य केडी शर्मा को निदेशक ने शाबासी दी। कहा कि उनकी मेहनत से विद्यालय बागेश्वर जिले के साथ राज्य के अव्वल स्कूलों में स्थान रखता है। इस दौरान कई लोग मौजूद थे। संवाद